ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

सिर भी मुंडवाया, पगड़ी भी उतारी, अब अध्यक्षता भी गई ... सम्राट चौधरी को लेकर बोली रोहिणी ... जल्द जी छीन लिया जाएगा मंत्री पद

26-Jul-2024 12:18 PM

By First Bihar

PATNA : भारतीय जनता पार्टी ने बिहार भाजपा में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने 16 माह से प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज सम्राट चौधरी को हटाकर  डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा की कमान सौंप दी गयी है। अब भाजपा के इस निर्णय को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। जहां एक तरफ बीजेपी के बड़े और छोटे नेता नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई दे रहे हैं तो आरजेडी सम्राट चौधरी पर हमलावर है। 


दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी पर तीखा वार किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से रोहिणी ने कहा है कि अध्यक्ष पद के बाद अब सम्राट चौधरी से मंत्री पद भी छीन लिया जाएगा। सम्राट चौधरी वर्तमान में बिहार सरकार में डिप्टी सीएम और वित्त समेत कई विभागों के मंत्री हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी ने तीखा तंज वाला पोस्ट डाला है।


रोहिणी आचार्या ने लिखा है- सिर भी मुंडवाना पड़ा, पगड़ी भी उतारनी पड़ी , अब अध्यक्षता भी गयी। अब हेकड़ी, लम्पटई, बदजुबानी , बड़बोलेपन का बचा - खुचा भूत भी उतर जाएगा , जब जल्द ही मंत्रिपद भी छिन जाएगा। रोहिणी आचार्या ने लिखा है कि पाक - पावन रिश्तों पर ओछी टिप्पणी करने वालों, बुजुर्गों के प्रति बदनियती रखने वालों के साथ बुरा ही होता है, परमपिता परमेश्वर सब देखता है।


उधर, रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी के उस बयान की याद दिलाई है जो उन्होंने रोहिणी आचार्या को सारण लोकसभा सीट पर इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद दिया था। लालू यादव ने  बेटी रोहिणी आचार्य को बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ सारण सीट पर आरजेडी का टिकट दिया था। तब सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर सौदा करने का आरोप लगाया और कहा था कि राजद सुप्रीमो ने बेटी को भी नहीं छोड़ा। किडनी लेने के बाद भी बेटी को भी टिकट दिया।