हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Jan-2020 07:00 PM
By SAURABH
SITAMARHI : सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने जिले में 12 जनवरी को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्व संपन्न कराने के लिए कमर कस लिया है। समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम-एसपी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए दिए कई टिप्स दिए।

जिले में सीतामढ़ी हाई स्कूल डुमरा, कमला गर्ल हाई स्कूल डुमरा, श्री लक्ष्मी स्कूल सीतामढ़ी,एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल डुमरा, एमआरडी गर्ल हाई स्कूल सीतामढ़ी, सरस्वती विद्या मंदिर रिंग बांध सीतामढ़ी, कुल 6 सेंटर बनाए गए हैं ।सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है।
पहली पाली 10 से 12 एवं दूसरी पाली 2 से 4 बजे तक होगी महिला परीक्षार्थी जांच के लिए महिला पर्यवेक्षिका की नियुक्ति की गई है,। सुचारू ट्रैफिक के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग से व्यवस्था की गई है ।परीक्षा केंद्र के आसपास फोटोस्टेट दुकान बंद रहेंगे। परीक्षा हॉल में मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक्स कोई भी सामान ले जाना वर्जित है,तथा सभी परीक्षा केंद्र के आस-पास परीक्षा के दिन धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।