ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सिमुलतला आवासीय स्कूल में हंगामा: शिक्षक और स्टूडेंट आमने-सामने, छात्रों ने घंटों किया...

सिमुलतला आवासीय स्कूल में हंगामा: शिक्षक और स्टूडेंट आमने-सामने, छात्रों ने घंटों किया बवाल; लगाए ये गंभीर आरोप

24-Aug-2024 09:10 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई स्थित सिमुलतला आवास विद्यालय में शिक्षक और छात्र फिर एक बार आमने-सामने आ गए और बच्चों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया। मोबाइल फोन को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। इस दौरान एक छात्र भी घायल हो गया। बच्चे डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे और स्कूल परिसर में ही धरना पर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिमुलतला पुलिस एवं एसएसबी के जवान स्कूल पहुंच कर बच्चो को समझाने में जुटी रहे। 


दरअसल, स्कूल में बच्चों को मोबाइल रखने कि अनुमति नहीं है। कोई बच्चा मोबाइल इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है, इसकी जांच समय समय पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जाता है। जांच के दौरान शिक्षकों को छात्र-छात्राओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ता है। कई छात्र छात्राओं का कहना था कि एसेंबली में देरी के कारण उनके साथ मारपीट की गई है। बच्चों का आरोप है कि शिक्षक उनके साथ रॉड से मारपीट करते हैं। 


हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि स्कूल में किसी बच्चे के जन्मदिन की पार्टी थी। बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चे जमकर उत्साह मनाने की बात प्रकाश में आई है। घायल बच्चे के इलाज के बाद लौटे प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार ने गेट के पास बैठे बच्चों को हिदायत देते हुए विद्यालय में लौटने की बात कही। बच्चे विद्यालय की और लौट रहे थे, तभी एक बच्चे के साथ प्रभारी प्राचार्य के साथ कहासुनी के बाद बच्चे पुनः धरने में बैठ गए।