ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / शिक्षक बनने की राह पर बढ़े एक कदम आगे : CTET का रिजल्ट...

शिक्षक बनने की राह पर बढ़े एक कदम आगे : CTET का रिजल्ट जारी, 3 लाख से अधिक महिलाओं ने पायी सफलता

27-Dec-2019 06:13 PM

DESK : शिक्षक बनने की राह पर लगभग साढ़े पांच लाख अभ्यर्थी एक कदम आगे बढ़ गए हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी ) दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है।परीक्षा में कुल  5.42 लाख उम्मीदवार पास हुए हैं।सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है। 

कुल उम्मीदवारों में 22.55 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। परीक्षा देने वाले लगभग चौबीस लाख पांच अभ्यर्थियों में से पांच लाख चालीस हजार से ज्यादा  अभ्यर्थी पास हुए हैं।पेपर वन में लगभग ढ़ाई लाख  और पेपर टू में लगभग तीन लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं। परीक्षा 110 शहरों में आयोजित हुई थी। 2,935 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

तीन लाख से ज्यादा महिलाओं ने सीटीईटी क्वालिफाई किया है, वहीं सवा दो लाख पुरुषों ने सीटीईटी की परीक्षा पास की है। सीटीईटी परीक्षा में 29 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि  सीटीईटी की परीक्षा का आयोजन 8 दिसंबर को किया गया था।  सीटीईटी की परीक्षा की आंसर की और ओएमआर शीट भी कुछ दिन पहले जारी की गई थी।

बता दें कि CBSE हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटीईटी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता वाले तथा कुशल शिक्षकों की भर्ती करवाना होता है। सीटेट के पेपर वन में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार एक से पांच क्लास तक पढ़ाने के योग्य माने जाएंगे  जबकि पेपर टू में वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।