ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

सिक्किम में BJP की बल्ले-बल्ले, SDF के 10 विधायक बीजेपी में हुए शामिल

सिक्किम में BJP की बल्ले-बल्ले, SDF के 10 विधायक बीजेपी में हुए शामिल

13-Aug-2019 01:36 PM

By 13

DESK: सिक्किम की प्रमुख पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के 10 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गये. पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग समेत 5 विधायकों को छोड़कर बाकि सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इसी के साथ सिक्किम में अभी तक खाता भी नहीं खोल सकी बीजेपी के पाले में 10 विधायक हो गए हैं. दिल्ली में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव राम माधव की मौजूदगी में सभी विधायक बीजेपी में शामिल हुए. बीजेपी सिक्किम विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी, लेकिन अब सिक्किम में बीजेपी के 10 विधायक हो गए हैं. 1993 में पवन चामलिंग ने एसडीएफ का गठन किया था. पार्टी ने उसके बाद से हुए सभी पांच विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की. साल 1994, 1999, 2004, 2009, 2014 के विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी. हालांकि इस साल हुए चुनाव में एसडीएफ को हार का सामना करना पड़ा. देश में सबसे लम्बे समय तक CM पद संभालने वाले राजनेताओं में शुमार पवन चामलिंग की पार्टी विधानसभा चुनाव में 32 सीटों वाले राज्य में बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी और 15 विधायकों के साथ विपक्ष में बैठी थी. चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 सीटें हासिल हुई थी और प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री बने थे.