BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
19-Feb-2023 11:33 AM
By First Bihar
PATNA : राज्य में शिक्षकों की स्थिति क्या है वह किसी से छुपी हुई नहीं है। यही कारण है कि राज्य के शिक्षक आए दिन अपनी किसी न किसी मांगों को लेकर बैठक और धरना करते रहते हैं। इस बीच अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक पटना में शिक्षा संघ की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज बुलाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा संघ द्वारा रविवार यानी आज सभी जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में इस बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि, सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्य अपने इलाके के सांसद के माध्यम से पत्र लिखकर केंद्र सरकार से यह मांग करेंगे कि RTE की धारा 23 (2) के तहत अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए घोषित अंतिम तिथि यानी 31 मार्च 2019 को विस्तारित कर 31 मार्च 2023 किया जाए और NIOS के निदेशक से यह मांग की जाएगी एनआईओएस शिक्षकों के प्रमाण पत्र में पास करने तिथि को संशोधित कार्ड 22 मई 2019 के स्थान पर 31 मार्च 2019 किया जाए।
इसके बाद 20 फरवरी दिन सोमवार को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राज के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पुनः सचिवालय और NIOS के क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा करेगा और अब तक कि अद्धतन स्थिति का जायजा लेगा। 23 फरवरी दिन गुरुवार को पटना स्थित NIOS के क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव करते हुए एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमे सभी जिले से अधिक से अधिक शिक्षक साथियों की उपस्थिति अपेक्षित है। इसी दिन पटना में आयोजित कार्यक्रम के बाद उसी स्थान पर उपस्थित सभी साथियों से व्यापक विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
आपको बताते चलें कि, एनआईओएस से प्रशिक्षित शिक्षकों एंव किसी कारणवश 31 मार्च 2019 तक अप्रशिक्षित रह गए शिक्षक लगातार यह मांग कर रहे हैं कि, केंद्र सरकार अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए घोषित अंतिम तिथि यानी 31 मार्च 2019 को विस्तारित कर 31 मार्च 2023 किया जाए। इसके साथ ही एनआईओएस शिक्षकों के प्रमाण पत्र में पास करने तिथि को संशोधित कार्ड 22 मई 2019 के स्थान पर 31 मार्च 2019 किया जाए।