बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
06-Dec-2021 08:05 AM
PATNA : कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सदानंद सिंह के बेटे और कहलगांव विधानसभा सीट से पिछला चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार शुभानंद मुकेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. शुभानंद मुकेश जनता दल यूनाइटेड का दामन थामने वाले हैं. और जैसे ही यह खबर सामने आई कांग्रेस ने अपनी लाज बचाने के लिए आनन-फानन में शुभानंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया. शुभानंद के खिलाफ अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है. हालांकि हैरत की बात यह है कि उनके खिलाफ एक्शन प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व ने नहीं लिया है, बल्कि भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है.
3 दिन पहले ही या खबर सामने आ गई थी कि शुभानंद मुकेश जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम ले जा रहे हैं. 12 दिसंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है. इस मौके पर शुभानंद मुकेश के साथ-साथ कांग्रेस के कुछ और नेता भी जेडीयू की सदस्यता लेने वाले हैं. शुभानंद मुकेश तीर संभाले उसके पहले ही कांग्रेस ने उनसे हाथ छुड़ाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया.
दरअसल, शुभानंद मुकेश ने अपने पिता की बीमारी और उनके निधन के दौरान ही यह तय कर लिया था कि वह भविष्य में नीतीश कुमार के साथ राजनीति करेंगे. सदानंद सिंह जब बीमार थे तो इस दौरान में नीतीश कुमार ने सक्रियता दिखाई थी.
ऐसे वक्त में जब अपने दिग्गज नेता की खबर कांग्रेस ने नहीं ली उस वक्त नीतीश कुमार की पहल पर सदानंद सिंह को बेहतर इलाज मिल पाया. खुद नीतीश कुमार सदानंद सिंह का हालचाल जानने भी पहुंचे थे. इसी दौरान नीतीश कुमार से शुभानंद मुकेश प्रभावित हुए और अब उन्होंने जेडीयू में शामिल होने का फैसला कर लिया.