मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
08-Oct-2024 08:46 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी है। लेकिन, इस कानून की हकीकत क्या है वह शायद ही किसी से छुपा हुआ हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से जुड़ा हुआ सामने आया है। जहां एक जनप्रतिनिधि के बाइक से ही शराब की तस्करी की जा रही है।
दरअसल, जमुई जिले के मलयपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के आंजन नदी पुल के समीप से एक वाइट कलर की अपाची बाइक और काले रंग के पिट्ठू बैग से इस शराबबंदी वाले राज्य में 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना में जो बाइक संलिप्त है वह कोई आम की नहीं है बल्कि गांव में कानून बहाल करवाने वाले शक्स यानी सरपंच का है।
बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष विकास कुमार को गुप्त सूचना मिली कि देवाचक की ओर से आजंन नदी मलयपुर के रास्ते बाइक से देशी शराब लेकर तस्कर जमुई की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती में शामिल एसआई रामानुज प्रसाद को उक्त बाइक की जांच करने का निर्देश दिया।सूचना मिलते ही एसआई अपने दल बल के साथ मलयपुर के आजंन नदी के समीप पहुंचे थे कि तभी पुलिस को देखकर एक बाइक पर सवार युवक बाइक को छोड़कर भागने लगा। बाइक सवार को भागते देख पुलिस उनका पीछा करने लगी। लेकिन बाइक सवार व्यक्ति झाड़ियां का फायदा उठाकर बाइक को छोड़ कर फरार हो गए।
वहीं, जब इस बाइक की जाचं की गई तो जो जानकारी हासिल हुई वह अपने आप में अचंभित कर देने वाला था। जांच में पाया गया कि व्हाइट कलर के अपाची बाइक के अगले नंबर प्लेट पर सरपंच लिखा था।जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 46,N,7420 बताया जाता है। जो बरहट प्रखंड के बरियारपुर पंचायत के सरपंच शिव शंकर यादव के पुत्र सचिन कुमार के नाम से है। बताया जाता है कि यह बाइक से सरपंच साहब खुद चलते थे। इसीलिए इस बाइक पर सरपंच लिख दिया गया था।
इधर कल सरपंच का बेटा देर शाम सचिन कुमार टाउन थाना क्षेत्र के मनीअड्डा गांव अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी में जा रहा था। उसी में शराब का भी प्मरबंध इनलोगों ने कर रखा था। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सरपंच लिखा बाइक को देशी महुआ शराब के साथ जब्त किया गया है। गाड़ी के मालिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।