कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
28-Mar-2024 07:28 AM
By First Bihar
DESK : नशा का सेवन करना सबसे बुरा माना गया है। उसमें भी यदि आपके ऊपर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित इनके गंतव्य पर पहुँचाने की जबाबदेही तय हो और उसके बाद भी आप नशे में टल्ली हों तो फिर बात कुछ और हो जाती है और इसको लेकर एक्शन भी लेती हुई नजर आती है। अब एक ऐसा ही मामला एयर इंडिया से जुड़ा हुआ सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उस पायलट को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिसने विदेश से भारत आने वाली फ्लाइट को शराब पीकर उड़ाया। पायलट के शराब पीने की पुष्टि भारत में जहाज के लैंड होंने के बाद ब्रेथ एनालाइजर (बीए) टेस्ट में हुई। टाटा समूह की एयरलाइन उस कैप्टन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करने जा रही है।
दरअसल, पिछले हफ्ते फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के दिल्ली में लैंड होने के बाद क्रू मेंबर का ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण किया गया था। उसके बाद भी उस पायलट को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पायलट एक नए कप्तान के लिए ट्रेनिंग फ्लाइट उड़ा रहा था। घरेलू फ्लाइट्स का संचालन करने वाले पायलटों और केबिन क्रू को उड़ान से पहले बीए परीक्षण से गुजरना पड़ता है। भारत के भीतर फ्लाइट्स में शराब परोसी या बेची नहीं जाती है। लेकिन, विदेश से आने वाले फ्लाइट्स के लैंड होने के बाद क्रू मेंबर्स को बीए टेस्ट से गुजरना होता है।
उधर, इस मुद्दे पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, "हम इन चीजों को कतई बर्दाश्त नहीं करते हैं और कड़ी कार्रवाई करते हैं। उस पायलट की न सिर्फ नौकरी छीन ली गई है, बल्कि उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। शराब के नशे में उड़ान भरना एक आपराधिक कृत्य है।"