बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Oct-2019 09:22 PM
PATNA: मन की थकान का शिकार बन कर राजद के उपाध्यक्ष पद छोड़ने वाले शिवानंद तिवारी का आज सुशील मोदी ने मजाक उड़ाया है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर शिवानंद को कुर्तक गढ़ने वाला और कुसंगति में रहने वाला करार दिया. मोदी ने कहा है कि ऐसे नेताओं का यही हश्र होना था.
सुशील मोदी का तीखा हमला
अपने ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा है कि " वे पुत्र मोह में संन्यास तोड़ कर सक्रिय राजनीति में लौटे भी थे, तो किसी नेक काम के लिए नहीं, बल्कि मंत्री-विधायक बनाने के बदले लोगों की जमीन अपने नाम कराने वाले सजायाफ्ता लालू प्रसाद के हर गलत फैसले की वकालत करने के लिए. "
सुशील मोदी ने कहा है कि "लालू राज में हुए भ्रष्टाचार, घोटाले, जातीय द्वेष, नरसंहार, पलायन और ठप पड़े विकास का बचाव करने के लिए उनके पास शब्दों की कमी नहीं थी. 2019 के संसदीय चुनाव में जनता ने जब लालू प्रसाद की पार्टी को जीरो पर आउट किया, तब सारी दलील धरी रह गयी. जो कुतर्क गढ़ते हैं और कुसंग में रहते हैं उनका मन तो थकेगा ही"