Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
07-May-2024 07:56 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर में मां और बेटे चुनाव के मैदान में उतर गये हैं। हम बात कर रहे हैं एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद और उनके बेटे अंशुमन आनंद की जिन्होंने शिवहर सीट से अपना-अपना नामांकन दाखिल किया है। शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। शिवहर लोकसभा अब हॉट सीट बन चुका है।
बाहुबली सांसद आनंद मोहन के छोटे बेटे अंशुमान आनंद ने शिवहर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा भरा है। वही उनकी मां लवली आनंद ने भी एनडीए प्रत्याशी के तौर पर इसी सीट से नॉमिनेशन किया है। मां-बेटे के नॉमिनेशन के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लवली आनंद के बेटे अंशुमन आनंद ने जो नामांकन पर्चा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा है उसके मायने क्या हैं। कई बार ऐसे मौके आते हैं जब परिवार के कई सदस्य अपना-अपना नामांकन अलग-अलग करते हैं। अगर किसी कारणवश नामांकन रद्द हो जाए तो वैसी स्थिति में परिवार के लोग चुनाव से वंचित ना रह जाए।
इसी रणनीति के तहत यह नामांकन होने के संकेत मिल रहा है। वही जब अंशुमन आनंद से जब फोन पर बात की गयी तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बोलने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। बता दें कि अंशुमन आनंद मोहन के सबसे छोटे बेटे हैं और बिहार की राजनीति में वह लगातार सक्रिय रूप से भूमिका भी निभाते रहे हैं। अपनी माता लवली आनंद के नामांकन में खुद अंशुमन आनंद अपनी बहन के साथ मौजूद थे और लगातार चुनाव प्रचार की कमान अंशुमन आनंद खुद संभाले हुए थे। उनके नामांकन दाखिल करने के बाद लगातार कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है।
शिवहर से कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। राष्ट्रीय जनता दल से रितु जयसवाल, जनता दल यूनाईटेड से लवली आनंद, बहुजन समाज पार्टी से विजेन्द्र ठाकुर, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से उपेंद्र सहनी,बज्जिकांचल विकास पार्टी से जगदीश प्रसाद, प्रबल भारत पार्टी से दिलीप कुमार मिश्रा, समता पार्टी से ममता कुमारी, समाज शक्ति पार्टी से मो. महताब आलम, एआईएमआईएम से राणा रणजीत, विरो के वीर इंडियन पार्टी से सुधीर कुमार सिंह, निर्दलीय अंशुमन आनंद, निर्दलीय अखिलेश्वर श्रीवैष्णव और निर्दलीय कन्हैया कुमार का नाम शामिल है।