ब्रेकिंग
नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी गंगा पथ का बक्सर तक विस्तार करेंगे सम्राट चौधरी, आवागमन हो जाएगा आसानबेतिया राज की 3 हेक्टेयर जमीन पर वाराणसी में बनेगा हेलीपोर्ट: कैबिनेट की मंजूरीBihar Cabinet Meeting: बिहार में नई ग्रीनफील्ड सड़क का होगा निर्माण, कई जिलों को जोड़ने वाली सड़क निर्माण की स्वीकृति बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर ‘पटना जू’ किया गयापटना सहित कई जिलों में मौसम का बदला मिजाज, तेज-आंधी बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी गंगा पथ का बक्सर तक विस्तार करेंगे सम्राट चौधरी, आवागमन हो जाएगा आसानबेतिया राज की 3 हेक्टेयर जमीन पर वाराणसी में बनेगा हेलीपोर्ट: कैबिनेट की मंजूरीBihar Cabinet Meeting: बिहार में नई ग्रीनफील्ड सड़क का होगा निर्माण, कई जिलों को जोड़ने वाली सड़क निर्माण की स्वीकृति बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर ‘पटना जू’ किया गयापटना सहित कई जिलों में मौसम का बदला मिजाज, तेज-आंधी बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कंपू थाना इलाके में एक शादी का जश्न विदाई से ठीक पहले हंगामे में बदल गया। दुल्हन के मोबाइल पर आए मैसेज में दूल्हे के प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ, जिससे दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों परिवारों के बीच बहस हुई और म

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ग्वालियर में एक शादी का जश्न उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब विदाई से ठीक पहले दुल्हन के मोबाइल पर आए कुछ मैसेज ने पूरे मंडप का माहौल ही पलट दिया। खुशियों से भरा शादी का पंडाल देखते ही देखते आरोप-प्रत्यारोप और बहस का अखाड़ा बन गया।


दरअसल मामला ग्वालियर के कंपू थाना इलाके का है। यहां बालाजी गार्डन में एक भव्य शादी समारोह चल रहा था। नाका चंद्रबदनी की रहने वाली युवती की शादी गुड़ी गुड़ा का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह से 9 मार्च को तय हुई थी। परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं। मंगलगीत गूंज रहे थे और सुबह विदाई की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं।


लेकिन तभी कहानी में अचानक ऐसा मोड़ आया जिसने सबको हैरान कर दिया।

विदाई से ठीक पहले दुल्हन के मोबाइल पर एक के बाद एक कई मैसेज आने लगे। मैसेज भेजने वाली महिला ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया। उसने दावा किया कि पिछले करीब डेढ़ साल से उसका गिर्राज कुशवाह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इतना ही नहीं, उस महिला ने यह भी बताया कि वह खुद शादीशुदा है, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच रिश्ता बना हुआ था।


मैसेज में महिला ने दुल्हन को चेतावनी भरे अंदाज में लिखा—

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा… जैसे मेरे साथ खेल रहा है, वैसे ही तुम्हारे साथ भी करेगा।”


ये मैसेज पढ़ते ही दुल्हन के होश उड़ गए। कुछ ही देर में खुशियों से भरा मंडप सवालों और हंगामे से गूंजने लगा। दुल्हन ने सबके सामने दूल्हे से जवाब मांगना शुरू कर दिया। बात बढ़ी तो दुल्हन ने साफ शब्दों में कह दिया कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करेगी जो पहले से किसी और के साथ रिश्ते में है।


दुल्हन का कहना था कि अगर शादी से पहले ही ऐसी सच्चाई सामने आ गई है, तो आगे चलकर उसका जीवन बर्बाद हो सकता है। इसी वजह से उसने विदाई से ठीक पहले ही शादी से इनकार कर दिया।


मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी और आखिरकार बात पुलिस तक पहुंच गई। दोनों परिवार कंपू थाने पहुंचे, जहां दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाइश दी और काफी देर तक काउंसलिंग की। फिलहाल दोनों परिवार आपसी सहमति से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में दोबारा शिकायत आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें