बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
13-Aug-2023 10:21 PM
By First Bihar
SHEOHAR: नेपाल के तराई क्षेत्र और सीमांचल में हो रही लगातार बारिश के कारण एक बार फिर बागमती नदी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण शिवहर जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. शिवहर के नरकटिया गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। वहीं, शिवहर-मोतिहारी एसएच-54 पर पानी का तेज बहाव होने लगा है। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
बेलवा और नरकटिया के निचले इलाकों में पानी का बहाव होने लगा है. आपको बता दे बागमती नदी पिछले 6 दिन से खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही थी कल सिर्फ खतरे के निशान से नीचे आई थी और आज फिर सुबह से जलस्तर में वृद्धि जारी वही देर शाम होते हुए बागमती नदी एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
रात 09 बजे बागमती नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. वहीं जिलाधिकारी रामशंकर ने बताया है शाम में बागमती नदी खतरे के निशान को पार कर गया है. सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड़ में रहने का निर्देश दिया गया और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही और तटबंध की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. जिले के सभी अधिकारियों को बाढ़ के मद्देनजर छुट्टी को रद्द कर दिया गया है साथ ही आसपास के लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है. फिलहाल बागमती नदी का जलस्तर में वृद्धि जारी है.