ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
07-Dec-2022 09:46 AM
PATNA : बिहार में चल रहे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत छठे चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए चल रहे शिक्षक नियोजन का अंतिम शेड्यूल अगले हफ्ते की शुरुआत में ही जारी हो सकता है।
दरअसल, पटना हाइकोर्ट ने छठे चरण के नियोजन को पूरा कराने पर सहमति दी है। यह आदेश एक याचिका की सुनवाई करते हुए दिये हैं। जिसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अगले सप्ताह नियुक्ति का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि, इससे पहले पटना हाई कोर्ट ने अपने फ़ैसले में यह भी कहा था कि जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट 2012 में आया है। लेकिन, उन्होंने बीएड में अपना नामांकन 2017 - 19 सत्र में लिया है। ऐसे में उनके बीएड परीक्षा में प्राप्त कट-ऑफ तिथि से पहले डिग्री के पात्र नहीं होंगे। लेकिन, उन्हें चयन / नियुक्ति के लिए अपने मामलों पर विचार करने के लिए संबंधित प्रतिवादी से संपर्क करने की स्वतंत्रता होगी।
गौरतलब हो कि,छठे चरण के शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के तहत राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 32 हजार से अधिक खाली पड़े पदों पर नियुक्ति होनी है। इससे पहले सुनवाई की वजह से यह प्रक्रिया रुकी थी। कुछ जगहों पर ऐसे अभ्यर्थियों की विशेषकर जिला परिषद नियोजन इकाई में काउंसिलिंग भी हुई थी। अब नगर निकायों में भी काउंसिलिंग शुरू हो सकेगी।