ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

21-Jul-2019 12:49 PM

By 9

DESK: बड़ी खबर दिल्ली से जहां कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन हो गया है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 81 साल की उम्र में दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली. एस्कॉर्ट अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट अटैक के चलते शीला दीक्षित का निधन हुआ. तीन बार संभाला दिल्ली की सीएम का पद बता दें कि शील दीक्षित पहली सीएम थीं जो लगातार तीन बार दिल्ली की सीएम रहीं. वो साल 1998 से साल 2013 तक दिल्ली की सीएम रही थीं. केरल की रह चुकीं हैं राज्यपाल दिल्ली का सीेएम पद संभालने के बाद उन्हें केरल के राज्यपाल का पद भी संभाला था. शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 में हुआ था. वो काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनका दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके अचानक और असमय निधन पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर गहरा शोक जताया है. https://twitter.com/narendramodi/status/1152531814155767809 वहीं उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी ने भी ट्वीट कर गहरा दुख जताया है. https://twitter.com/INCIndia/status/1152530501715939328 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी शीला दीक्षित के निधन पर गहरा शोक जताया है. एस्कॉर्ट अस्पताल में चल रहा था इलाज बता दें कि शीला दीक्षित वर्तमान में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कीअध्यक्ष थीं. कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था. उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की. शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं. बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं.