कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
12-Apr-2024 02:05 PM
By First Bihar
DESK : पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने इस घोटाले से जुड़ी कुल 365.6 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर ली है। ईडी ने जानकारी दी है कि उसने इस मामले में पहले 135 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी और अब 230 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है।
ईडी के मुताबिक, अबतक जिन लोगों की संपत्ति जब्त की गई है, उसमें प्रसन्न कुमार रॉय और शांति प्रसाद सिन्हा की जमीन और फ्लैट शामिल हैं। इसके अलावा टीएमसी के तीन विधायकों को ईडी अबतक अरेस्ट कर चुकी है। जबकि एक अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोप है कि इस मामले में प्रसन्न कुमार रॉय ने मुख्य बिचौलिये की भूमिका निभाई थी। जबकि शांति प्रसाद सिन्हा उस वक्त पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के सलाहकार थे। जिनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर ईडी ने उन्हें अरेस्ट किया था।
साल 2022 के मई महीने में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच शुरू की थी। मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल सामने आने के बाद ईडी ने भी इस केस की जांच शुरू की थी। इस मामले में पूर्व शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी समेत टीएमसी के तीन विधायकों को अरेस्ट किया जा चुका है। फिलहाल सभी लोग न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई और ईडी ममता बनर्जी के सबसे छोटे भाई अमित बनर्जी के बेटे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी से भी पूछताछ कर चुकी है।