ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
18-Nov-2021 08:43 AM
पटना : बिहार में प्रारंभिक कक्षा एक से आठ तक के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की तिथि शिक्षा विभाग ने तय कर दी है. 14 से 22 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी। करीब 1400 नियोजन इकाइयों में लगभग 13 हजार पदों पर नियुक्ति होनी है.
आपको बता दें कि विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि वर्ष 2019-20 में प्रारंभ की गई शिक्षक नियुक्ति में पहले व दूसरे चक्र की प्रक्रिया संबंधित नियोजन इकाइयों द्वारा पूरी कर ली गई है. दोनों चक्र की काउंसिलिंग और चयन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिन नियोजन इकाइयों में विभिन्न कारणों से काउंसिलिंग नहीं हो सकी अथवा रद्द कर दी गई. ऐसी नियोजन इकाइयों के लिए उक्त तिथि निर्धारित की गई है.
नगर निकाय इकाई :
14 दिसंबर को कक्षा छह से आठ के सामाजिक विज्ञान
15 दिसंबर को कक्षा छह से आठ के गणित, विज्ञान व भाषा
16 दिसंबर को कक्षा एक से पांच तक के लिए
प्रखंड नियोजन इकाई :
17 दिसंबर को कक्षा छह से आठ के सामाजिक विज्ञान
18 दिसंबर को कक्षा छह से आठ के गणित, विज्ञान व भाषा
20 दिसंबर को कक्षा एक से पांच तक के लिए
पंचायत नियोजन इकाई :
22 दिसंबर को कक्षा एक से पांच तक के लिए