ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / शिक्षा मंत्री ने कहा.. कोरोना की स्थिति अनियंत्रित न हुई तो तय...

शिक्षा मंत्री ने कहा.. कोरोना की स्थिति अनियंत्रित न हुई तो तय समय पर होगी शिक्षक बहाली के लिए काउंसिलिंग

14-Jan-2022 10:17 AM

PATNA : शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना की स्थिति अनियंत्रित और विस्फोटक नहीं हुई, तो शिक्षक अभ्यर्थियों की भी निर्धारित समय से ही काउंसिलिंग करा कर नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा. प्रारंभिक शिक्षक बहाली के लिए तीसरे फेज की काउंसिलिंग की तिथि कुछ कारणों से बढ़ाई गई थी, जो अब 17 से 28 जनवरी तक होनी है.


जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर काउंसिलिंग निर्धारित समय से कराने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं. शुक्रवार को सभी डीएम को भी इस संबंध में निर्देश जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी जो स्थिति है, इसमें परीक्षा निर्धारित तिथि से ली जा सकती है.


बता दें कि प्रारंभिक स्कूलों में 90762 और हाईस्कूलों में 32714 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया चल रही है. प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षक बहाली मामले में तीसरे चरण में 17 से 28 जनवरी तक 1368 नियोजन इकाइयों में 12495 पदों के लिए काउंसिलिंग होनी है.


पहले दो चरणों में 38014 अभ्यर्थियों का चयन लगभग 5 माह पूर्व हो चुका है. प्रारंभिक स्कूलों के चयनित सभी अभ्यर्थियों को प्रखंड और जिला स्तर पर नियोजन इकाइयों के माध्यम से एक साथ 25 फरवरी को नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम है.