बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Nov-2019 06:10 AM
MUMABI : महाराष्ट्र में सत्ता के पावर के लिए सियासी रस्साकशी लगातार जारी है। राष्ट्रपति शासन लगने के बावजूद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस लगातार सरकार गठन के फार्मूले पर बातचीत कर रहे हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस खत्म हो सकता है।
इससे पहले शरद पवार ने रविवार को अपनी पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक की थी। पुणे में हुई इस बैठक में शरद पवार के अलावे सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, जयंत पाटील, अजित पवार, धनंजय मुंडे और फौजिया खान जैसे बड़े नेता शामिल रहे। शरद पवार ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक में सरकार गठन को लेकर अंतिम फार्मूले पर चर्चा कर ली है। अब पवार उसी फार्मूले के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। सोनिया से मुलाकात कितनी सकारात्मक रहती है इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
उधर बीजेपी को लेकर शिवसेना के कड़े तेवर अभी भी जारी हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी को एक बार फिर से खरी-खोटी सुनाई है। राउत ने दावा किया है कि शिवसेना को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है और उनकी पार्टी हर हाल में दिसंबर महीने में सरकार बना लेगी। राउत ने कहा है कि जो लोग भी यह समझ रहे हैं कि दिल्ली की गद्दी उनकी बपौती है वह गलतफहमी में हैं। दिल्ली की गद्दी पर बड़े-बड़े आए और चले गए यह बात किसी को भूलना नहीं चाहिए।