Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब
18-Jan-2022 08:54 AM
NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहरीली शराब कांड के बाद सरकार बेचैनी में दिख रही है. सरकार के बड़े अधिकारी लगातार नालंदा के छोटी पहाड़ी इलाके का दौरा कर रहे हैं और यहां शक्ति को लेकर अलग-अलग आदेश भी जारी किया जा रहा है. मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सोमवार को इलाके का दौरा किया था.
उन्होंने इस इलाके में अवैध निर्माण को लेकर बड़ा फरमान जारी किया है. केके पाठक ने कहा है कि जहरीली शराब से जिस इलाके में लोगों की मौत हुई वहां अवैध घरों को तत्काल ध्वस्त कराया जाए. केके पाठक ने कहा है कि ऐसे सभी अवैध निर्माण को या तो ध्वस्त किया जाए या फिर वहां रह रहे लोगों को हटाया जाए. उसके बाद पुलिस प्रशासन और उत्पाद विभाग के लोग लगातार अभियान में जुटे हुए हैं. इतना ही नहीं शराब बनाने बेचने और पीने वालों के ऊपर सीसीए के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नालंदा पहुंचकर मैराथन बैठक भी की और तमाम अधिकारियों से शराब बंदी कानून को सफल बनाने के लिए प्रेजेंटेशन भी लिया. बैठक में गृह सचिव के सेंथिलकुमार विधि व्यवस्था के अपर पुलिस महानिदेशक के संजय सिंह उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी मद्य निषेध के पुलिस महा निरीक्षक अमृतराज और केंद्रीय रेंज पटना के पुलिस महा निरीक्षक राकेश राठी के साथ-साथ नालंदा जिले के तमाम पदाधिकारी भी जुड़े हुए थे.
नालंदा में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. अब हार्डकोर शराब धंधेबाज और इसके निर्माण और इस्तेमाल करने वाले लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई होगी। वैसे सीसीए ऐसे अपराधियों पर लगाया जाता है जो आदतन अपराधी होते हैं, जिन्होंने दो वर्षों के अंदर दो से अधिक अपराध किया हो। साथ ही अगर वे जेल में हैं और उनके जमानत पर बाहर आने से अपराध करने का खतरा या आशंका बनी रहती है।
सीसीए लगाने के लिए डीएम संबंधी व्यक्ति या अपराधी के खिलाफ उसके आपराधिक इतिहास के साथ प्रस्ताव भेजते हैं। इस प्रस्ताव पर एडवाइजरी बोर्ड विचार करता है और उसकी सहमति के बाद राज्य सरकार सीसीए लगाती है। पिछले दिनों गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि वे सीसीए के तहत किसी भी अपराधी पर पहली बार में अधिकतम तीन माह के लिए ही निरुद्धादेश लगाएं। इसके बाद भी अगर जरूरत हो तो हर बार अधिकतम तीन माह तक का ही आदेश दिया जाएगा।