ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chemical Factory Blast: भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाके के बाद लगी आग में 8 मजदूर जिंदा जल गए। दमकल की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Chemical Factory Blast
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Chemical Factory Blast: राजस्थान के भिवाड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 3 से 4 तेज धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।


सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, केमिकल की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक 8 मजदूर आग की चपेट में आकर जिंदा जल चुके थे।


बताया जा रहा है कि जिस G-1, 118 क्षेत्र में हादसा हुआ, वह फैक्ट्री कई महीनों से बंद थी और वहां बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर फटने से धमाके हुए, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाने की बात सामने आ रही है।


घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर मौजूद थे। धमाके के बाद कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 8 लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल एक मजदूर के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है और उसका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता