ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा

Bihar Crime News: भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना क्षेत्र में यूपी की एक डांसर के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल जांच व आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र में एक नर्तकी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी किए जाने की बात सामने आई है।


सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी करनामेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है और उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है।


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली यह नर्तकी करनामेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहती थी और स्थानीय नाच पार्टी में डांसर के रूप में काम करती थी। शनिवार शाम वह एक कार्यक्रम में गई थी, जहां से तीन लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर दूसरी जगह ले जाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया।


रविवार को पीड़िता और नाच पार्टी संचालक की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता