हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
01-Nov-2019 09:15 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर के दारोगा ने बिहार पुलिस के दामन को एक बार फिर से दागदार किया है। समस्तीपुर जिले के घटहो थाना में तैनात दारोगा वेदानंद चौधरी ने नशे की हालत में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की। दरअसल थाने में तैनात दरोगा वेदानंद चौधरी शराब के नशे में था। शराबी दरोगा ने थाना परिसर में ही एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की।
कोंच BDO की वाइफ का आरोप, कहा- गया DM ने उजाड़ दिया मेरा सुहाग, शादी के 4 माह में ही सब हो गया खत्म
शराबी दारोगा के इस हरकत की जानकारी थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को मिली जिसके बाद मामला जिले के वरीय अधिकारियों तक पहुंचा। स्थानीय लोगों में भी दारोगा की इस हरकत से गुस्सा था जिसके बाद दारोगा वेदानंद चौधरी का मेडिकल टेस्ट कराया गया। मेडिकल टेस्ट में इस बात की पुष्टि हो गई कि दारोगा ने शराब पी रखी है।
शराब पीने की पुष्टि होने के साथ ही दारोगा वेदानंद चौधरी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ देर पहले तक के वेदानंद चौधरी जिस थाने में दारोगा के पद पर तैनात थे उसी थाने की हाजत में उन्हें बंद कर दिया गया। इस घटना से खाकी पर एक बार फिर से सवाल खड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री से लेकर बिहार के डीजीपी तक लगातार यह कहते रहे हैं कि पुलिस वाले अपनी छवि को साफ रखें लेकिन उनकी अपील अब तक बेअसर रही है।