ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पड़ोसी राज्यों से मदद मांगेगा बिहार, 23 अक्टूबर को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उठेगा मुद्दा

शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पड़ोसी राज्यों से मदद मांगेगा बिहार, 23 अक्टूबर को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उठेगा मुद्दा

18-Oct-2019 06:07 PM

PATNA : बिहार सरकार सूबे में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पड़ोसी राज्यों से मदद लेगी। 23 अक्टूबर को पटना में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिहार की तरफ से इस मांग को रखा जाएगा। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक पटना में आयोजित होने वाली है। 


पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिहार के अलावे झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक के दौरान बिहार सीमावर्ती राज्यों से यह मांग करेगा कि उनके सीमा क्षेत्र से बिहार में शराब एंट्री नहीं होने दे। 


23 अक्टूबर को सीएम सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में यह बैठक आयोजित होगी। 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार करेंगे। इस बैठक का आयोजन अंतर्राज्यीय परिषद दिल्ली के द्वारा किया जाएगा।