Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप
16-Oct-2019 09:49 AM
PATNA : सूबे में शराबबंदी के बाद भी शराब की तस्करी और शराब पी कर हंगामा करने का मामला रुक नहीं रहा है. ताजा मामला पटना के पत्रकार नगर के विजय नगर का है. जहां शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क पर हंगामा कर रही महिला को पुलिस ने अरेस्ट किया है.
खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि विजय नगर में किराये पर रहने वाली एक महिला देर रात शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंची और घर के बाहर खड़ा होकर हंगामा करने लगी. घर में रह रहे लोगों को सड़क पर खड़े होकर गाली दे रही थी. लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया पर वह मानने को तैयार नहीं थी. शराब के नशे में वह ठिक से खड़ा भी नहीं हो पा रही थी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पुलिस का कहना है कि सड़क पर हंगामा कर रही महिला को थाने लाया गया है, जांच के बाद ही नशे में होने की पुष्टि की जाएगी. महिला के घरवालों को सूचना दे दी गई है.