ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल

शराब के नशे में बिहार सरकार के अधिकारी ने पान दुकानदार को कुचला, हुए गिरफ्तार

शराब के नशे में बिहार सरकार के अधिकारी ने पान दुकानदार को कुचला, हुए गिरफ्तार

22-Jan-2022 08:37 AM

ARWAL : बिहार में शराबबंदी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अधिकारियों को शराब ना पीने की शपथ दिलाते हैं. लेकिन बिहार सरकार के अधिकारी और कर्मचारी ही शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. ताजा मामला अरवल जिला का है जहां कृषि विभाग के अधिकारी शराब के नशे में देखे गये.


नशे में धुत कृषि विभाग के अधिकारी ने अपनी तेज रफ्तार कार से पान की गुमटी में टक्कर मार दी. इस हादसे में पान दुकानदार घायल हुआ है. घटना मेहंदीया थाना क्षेत्र के जय बिगहा के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर मधुश्रवा मोड़ के समीप की है. घटना के बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे और कार चला रहे व्यक्ति को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. 


पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो अधिकारी के शराब पीने की पुष्टि हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी बक्सर कृषि विभाग में तैनात है और झारखंड के धनबाद से आरा जा रहा था. इस दौरान मेहंदीया थाना क्षेत्र के जय बिगहा गांव के पास मधुश्रवा मोड़ स्थित पान की गुमटी में उसने अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी. 


थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बक्सर कृषि विभाग में तैनात अधिकारी पिंटू सिंह उर्फ ओम सिंह है. वो भोजपुर जिले के आरा का रहने वाला है. घटना के वक्त आरोपी ने शराब पी रखी थी, ब्रेथ एनालाइजर से जब उसकी जांच की गई तो 151 पॉइंट अल्कोहल रीडिंग आई. गिरफ्तार कृषि विभाग के अधिकारी की कार पर बिहार सरकार लिखा हुआ है. वह नशे में सरकारी गाड़ी चला रहे थे.