ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / Bihar News: टाउन थाने के शराबी ड्राइवर की शर्मनाक करतूत, दो दोस्तों के...

Bihar News: टाउन थाने के शराबी ड्राइवर की शर्मनाक करतूत, दो दोस्तों के साथ स्कूटी सवार लड़की से की छेड़खानी

30-Dec-2024 03:15 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई टाउन थाने के ड्राइवर और होमगार्ड जवान सहित तीन लोगों पर एक स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने टाउन थाने के चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए एक बिहार पुलिस का जवान और उसके सहयोगी मौके से भागने में सफल रहे। 


घटना को लेकर पीड़िता की मां ने टाउन थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि रविवार की देर रात 11 के करीब उसका बेटा और बेटी नीमारंग स्थित नए आवास से अपने पुराने आवास नगर परिषद क्षेत्र की ओर आ रहे थे। जैसे ही उसकी स्कूटी खैरा मोड़ के पास पहुंची, तभी शराब के नशे में धुत टाउन थाने के प्राइवेट चालक अमलेंदु कुमार सिंह तथा होमगार्ड जवान विक्की सिंह ने उनका रास्ता रोक दिया।


दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी को रोका और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस मामले में टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आवेदन दिया गया है, जिसमें अमलेंदु कुमार विक्की सिंह गुड्डन सिंह पर आरोप लगाया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।