ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / शाहनवाज हुसैन ने किया सुपौल इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण, मखाना उद्योग विकसित करने...

शाहनवाज हुसैन ने किया सुपौल इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण, मखाना उद्योग विकसित करने का दिया निर्देश

11-Aug-2021 03:31 PM

SUPAUL : बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सुपौल के चैनसिंहपट्टी ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद BIADA (बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण) के औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और इसे अन्य उद्योगों की स्थापना के लिए तैयार करने के साथ-साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत मखाना उद्योग क्लस्टर के रुप में विकसित करने के लिए भी दिशा निर्देश जारी किया. 

news image

सुपौल के दौरे पर पहुंचे बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिले में इथेनॉल उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए काफी अच्छे प्रस्ताव आए हुए हैं लेकिन इस क्षेत्र में अन्य खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योगों की स्थापना के लिए भी अपार संभावनाएं हैं. खासकर मखाना उद्योगों का क्लस्टर तैयार होने से क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा. इसलिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुपौल में मखाना उद्योग क्लस्टर विकसित करने की प्रक्रिया शुरु हो. 


चैनसिंहपट्टी क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने इसका दायरा बढ़ाने का भी निर्देश जिलाधिकारी महेंद्र कुमार को दिया. सुपौल औद्योगिक क्षेत्र को फिलहाल 70.33 एकड़ जमीन मिली हुई है लेकिन इसके आसपास करीब 50 एकड़ की सरकारी जमीनों की भी उपलब्धता है. उद्योग मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा है कि इन सरकारी जमीनों को भी औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ने के लिए जरुरी प्रक्रिया करें. 


शाहनवाज हुसैन ने औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े सड़क मार्ग के चौड़ीकरण, हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी और मनरेगा योजना का इस्तेमाल करते हुए पूरे औद्योगिक क्षेत्र में मिट्टी भराई के लिए भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया. साथ ही आसपास के ग्रामीणों से भी अपील की कि वो सहयोग करते रहें ताकि सुपौल का औद्योगिक क्षेत्र जल्द विकसित हो और पूरे जिले को इसका लाभ हो. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र कुमार, बियाडा के ईडी संतोष कुमार, बियाडा के जोनल डेपलवमेंट ऑफिसर और अन्य विभागीय और जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.