हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Sep-2021 02:24 PM
PATNA : बिहार सरकार में उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने आज उद्योग विभाग में प्रेसवार्ता का आयोजन किया. मंत्री ने कहा कि बिहार में बियाडा अब सिर्फ उद्योग को लेकर जमीन दी जाएगी. इस प्रेसवार्ता में पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे.
मंत्री ने बताया कि बियाडा कि जमीन पहले संस्थानों समेत कई चीजों के लिए दी जाती थी लेकिन अब बियाडा की जमीन का उपयोग केवल उद्योग के लिए किया जाएगा. उद्योग का बहुत बड़ा हिस्सा पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. केवल बिहटा इलाके में चार इंडस्ट्री पार्क हैं और अभी भी उसमें बहुत सारी यूनिट लग रही हैं.
शाहनवाज़ हुसैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में तेजी से बियाडा क्षेत्र में नए उद्योग की सम्भावना बनी. कोरोना काल में भी बिहार में उद्योग का माहौल है. इथेनॉल इंडस्ट्री को तेजी से आगे बढ़ाने की बात चल रही है. केंद्र में भी संबंधित मंत्री से उन्होंने बातचीत की है. उम्मीद है कि बिहार का यह सपना जल्द ही पूरा होगा.
मंत्री ने कहा कि केंद्र में मंत्रियों ने भी यह कहा है कि बिहार में इथेनॉल इंडस्ट्री का लगना बहुत बड़ा गेम चेंजर साबित होगा. बिहटा में लगाई जाने वाली इंडस्ट्री की चर्चा के लिए स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव से बातचीत कर उनसे कई बातों की जानकारी ली गई है.