Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त
16-May-2021 11:52 AM
PATNA: कोरोना की तीसरी लहर से बढ़ते संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बिहार सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगाया। लोगों को लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील की जा रही है। लेकिन कुछ लोग सरकार के इस आदेश को नहीं मान रहे हैं। ऐसे लोगों में अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि जब पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने की कोशिश करती है तो लोग पुलिस पर ही हमला करते नजर आते हैं।
ऐसी ही एक घटना पटना के खुसरूपुर में सामने आई है जहां शादी समाराह के दौरान हो रहे नाच-गान के कार्यक्रम को रोके जाने से भड़के लोगों ने राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर दी। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों की पिटाई भी की गयी। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में एक शादी समारोह में नाच-गान का पूरा इंतेजाम किया गया था। गांव में आई बारात में नाच-गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन यह लोगों को नागवार गुजरा।
पुलिस के मना करने पर लोग भड़क गये और पुलिस वालों पर हमला बोल दिया। लोगों ने पुलिस को खदेड़ना शुरू किया और इस दौरान रोड़ेबाजी भी करने लगे। इस दौरान लोगों ने पुलिस की राइफल छिन ली और उनकी पिटाई कर दी। जिसमें एक सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने सिपाही का सिर फोड़ डाला। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस कर्मी राइफल वही छोड़कर अपनी जान बचाते भागे। जिसके बाद थानाध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस बल के साथ दोबारा गांव पहुंचे और किसी तरह छीनी गई रायफल को बरामद किया।