ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Jul-2021 09:20 PM
JEHANABAD : शादी जैसे जश्न में हर्ष फायरिंग बिहार के अंदर आम बात हो चुकी है। हर्ष फायरिंग के कारण में कई तरह की घटनाएं भी हो जाती हैं। खुशी का माहौल मातम में बदल जाता है लेकिन इसके बावजूद लोग इससे सबक नहीं लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि हर्ष फायरिंग के कारण एक दुल्हन इतनी नाराज हुई कि दूल्हे मियां को बारातियों के साथ खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
पूरा मामला जहानाबाद जिले का है। जहानाबाद के मखदुमपुर स्थित धीरा बिगहा में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से दुल्हन नाराज हो गई। दरअसल दूल्हे मियां जब बारातियों के साथ लड़की के दरवाजे पर पहुंचे तो बारात में आए लोगों ने जमकर हर्ष फायरिंग की। इस दौरान फायरिंग की वजह से गोली के छर्रे से लड़की पक्ष के कुछ लोग घायल हुए। इसके बाद बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दुल्हन भी बारातियों के इस रवैए से नाराज हो गई। विवाद इतना बड़ा की लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के बीच मारपीट भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से तकरीबन दर्जन भर लोग घायल भी हुए।
शादी के दौरान हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए। 4 लोगों का इलाज मखदुमपुर स्थित रेफरल हॉस्पिटल में कराया गया। यह सभी बारात पक्ष के हैं। महकार के रहने वाले यह लोग दूल्हे के रिश्तेदार बताए जाते हैं। इस पूरी घटना की चर्चा जिले में हो रही है। दूल्हे मियां गए थे दुल्हन को लाने लेकिन हर्ष फायरिंग के चक्कर में दुल्हन ऐसी नाराज हुई कि बारातियों के साथ बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष ने बारातियों की पिटाई की सो अलग।