Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
09-Dec-2021 04:59 PM
PATNA : RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी हो गयी है। तेजस्वी और रिचेल अब एक दूसरे के हो गये। मीसा भारती के दिल्ली स्थित सैनिक फार्म में दोनों की शादी संपन्न हो गयी। दिल्ली में हो रही शादी की चर्चा पूरे बिहार में हो रही है। पटना में राजद के पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल है। ढोल नगाड़ों के साथ राजद कार्यकर्ता कार्यालय में मौजूद हैं एक दूसरे को लडडू खिलाकर राजद नेता और कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार करते दिखे। इस मौके पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को शादी की शुभकामनाएं और बधाई दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी तेजस्वी और रिचेल को शादी की शुभकामनाएं दी है। जगदानंद सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने एक ऐसा आदर्श कायम किया है जो बिहार के लिए एक मिसाल है।
जगदानंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी ने बिहार के नौजवानों को एक नई राह दिखाई है। शादी के मौके पर दिखावा करना और धन का प्रदर्शन करना ठीक नहीं है वह दिखावती शादी होती है। तेजस्वी यादव ने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर यह शादी की हैं। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन के लिए एक आदर्श को कायम किया है। राजद परिवार दोनों जोड़े को बधाई देता है।
जगदानंद सिंह ने कहा कि लालटेन की रोशनी राह दिखाने के लिए होती है समाज के हर मोर्चे पर राजद नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव इसी तरह अंधकार को दूर करते रहे है और लालटेन की रोशनी को लेकर आगे लेकर बढ़ते रहे है। अब जिस परिवर्तन की चाहत है उसे वह करके दिखाइए।
जगदानंद सिंह से जब पूछा गया कि शादी की जानकारी आपकों थी तब उन्होंने कहा कि मैं अनजान नहीं था। समय से पहले किसी बात की जानकारी देने से अच्छी चीज बिगड़ जाती है। प्रचार कर दिया जाता तो सरलता खत्म हो जाती। जिस आदर्श को कायम किया जा रहा था यदि इसे बता देते तो सारा आदर्श टूट जाता।
वही तेजस्वी के अंतरजातीय विवाह किए जाने पर जगदानंद सिंह ने कहा कि इस विवाह से पॉजिटिव मैसेज लोगों के बीच जाएगा। शादी दिखावे की चीज नहीं है। जब एक बार किसी से वादा करें तो धन दौलत के चक्कर में उसे तोड़ने का काम नहीं करें। इस मौके पर राजद कार्यलय में जश्न का माहौल है ढोल नगाड़े को बुलाया गया और राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।


