ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR EDUCATION NEWS : बिहार में स्कूलों में जल्द इस पोस्ट पर आने वाली है बहाली, मंत्री ने दिया अपडेट; जानिए क्या होगी आहर्ता BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, रामविलास पासवान को लेकर सदन में हंगामा Fake Currency Case : 'लादेन' हुआ अरेस्ट, जाली नोट गिरोह का खुलासा; खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन शुरू, कई विभागों पर सवाल-जवाब और 2026-27 बजट पर चर्चा Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान

शादी के बाद मायके से ससुराल पहुंची दु्ल्हन की मौत, घर की चौखट पर ही दम तोड़ा

शादी के बाद मायके से ससुराल पहुंची दु्ल्हन की मौत, घर की चौखट पर ही दम तोड़ा

25-May-2021 01:08 PM

By Vyom Dipansh

NALANDA: शादी के बाद ससुराल में कदम रखते ही दुल्हन ने घर की चौखट पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से हर कोई हैरान है। लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर यह हुआ कैसे। लड़के के परिजन इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अभी लड़की ने घर में कदम भी नहीं रखा था कि यह घटना हो गयी। दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फिका भी नहीं हुआ था कि लड़के के दरवाजे पर ही उसकी मौत हो गयी।  



दरअसल 24 मई दिन सोमवार को बिहारशरीफ के सोहसराय निवासी विकास कुमार की शादी नवादा के गोला रोड निवासी गोपाल पंडित की बेटी से हुई थी। शादी के बाद जब दुल्हन 25 मई को मायके से ससुराल पहुंची। इस दौरान उसका भाई भी कार में साथ था। गाड़ी जैसे ही लड़के के घर पर पहुंची तब घर की महिलाएं गाल सेकाई की रस्म करने पहुंची। 

जैसे ही गाल सेकाई की रस्म की गयी उसी वक्त लड़की कांपने लगी। जिसके बाद उसे पानी पिलाया गया। बाद में ग्लुकोज और नीबू का शर्बत भी दिया गया। जिसके बाद लड़की गाड़ी से जैसे ही उतरी तभी दरवाजे के पास ही लड़खड़ा कर गिर पड़ी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही साथ आए भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के शव को उसके मायके नवादा भेजा गया। इस घटना से लड़का के परिवालें भी काफी सदमें में हैं।