ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन हंगामा: गोपालगंज में देर से पहुंचे छात्राओं ने फांदा गेट, वीडियो वायरल

बिहार में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा की शुरुआत के साथ ही पहले दिन गोपालगंज में हंगामे की घटना सामने आई। गोपालगंज जिला के एक परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन हंगामा: गोपालगंज में देर से पहुंचे छात्राओं ने फांदा गेट, वीडियो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट
BIHAR BOARD 10th EXAM 2026: बिहार में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा की शुरुआत के साथ ही पहले दिन गोपालगंज में हंगामे की घटना सामने आई। गोपालगंज जिला के एक परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कुछ परीक्षार्थी गेट फांदकर केंद्र के अंदर जाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रशासन की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किया गया था कि निर्धारित समय के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।


बताया जा रहा है कि कुछ छात्र-छात्राएं निर्धारित समय से देर से पहुंचे। गेट बंद होने के बाद जब उन्हें अंदर जाने से रोका गया तो मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। इसी दौरान कुछ परीक्षार्थियों ने गेट और दीवार फांदकर अंदर जाने की कोशिश की।


घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छात्र-छात्राएं दीवार पार कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला डीएम फील्ड स्थित एक परीक्षा केंद्र का है।


घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। संबंधित केंद्र अधीक्षक और पदाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की शुचिता और नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के 100 से 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू है और अभिभावकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

पहले ही दिन सामने आई इस घटना ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।