ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम

नवादा जिले के समरैथा गांव में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत से शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Nawada rape case : बिहार के नवादा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


जानकारी के अनुसार, मामला जिले के रोह थाना क्षेत्र के समरैथा गांव का है। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय अनीता देवी के रूप में की गई है, जो महेंद्र यादव की पत्नी थीं। परिजनों के मुताबिक, सोमवार की रात अनीता देवी खेत की ओर गई थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार की सुबह गांव के पास स्थित खेत से उनका शव बरामद किया गया।


परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि जब महिला का शव मिला तो उसकी हालत बेहद भयावह थी। शव पर कोई कपड़ा नहीं था और शरीर पर मारपीट के गंभीर निशान मौजूद थे। ऐसी स्थिति देखकर ग्रामीणों और परिजनों ने आशंका जताई कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।


मृतका के बेटे ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उसकी मां के साथ दरिंदगी की गई और अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। बेटे ने प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस बिना अपराधियों को पकड़े ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, जिससे लोगों का आक्रोश भड़क उठा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। सड़क जाम के कारण इलाके में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।


सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी तथा दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद ग्रामीणों अपनी मांग पर बने हुए हैं।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बलात्कार और हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। साथ ही पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।


इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोग इस घटना से काफी आहत और चिंतित नजर आ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता