ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / सितंबर से बिहार के सभी कॉलेजों में पढ़ाई रेगुलर होगी, अगस्त तक लिया...

सितंबर से बिहार के सभी कॉलेजों में पढ़ाई रेगुलर होगी, अगस्त तक लिया जाएगा ऑनलाइन एडमिशन

10-Jun-2020 06:40 AM

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार के कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने को लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने बड़ा फैसला किया है। राजभवन ने हाई लेवल मीटिंग के बाद दिया फैसला किया है कि सितंबर महीने से राज्य के सभी कॉलेजों में पढ़ाई को रेगुलर किया जाए। साथ ही साथ अगस्त महीने तक ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर लेने का भी निर्देश दिया गया है। राज्यपाल ने सभी यूनिवर्सिटी को इस संबंध में आदेश जारी किया है। 


राज्यपाल फागू चौहान ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि कोरोना संकट के बीच विद्यार्थियों की कम से कम पढ़ाई बाधित हो इसके लिए नीति बनाकर आगे बढ़ा जाए। यूजीसी और सरकार के निर्देश के अनुसार विश्वविद्यालय परीक्षा आयोजित कर कम समय में रिजल्ट जारी करें ताकि सेशन पीछे ना हो। विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए रेशनेलाइजेशन के मुताबिक रोस्टर क्लियर करा कर शिक्षा विभाग को रिक्तियों के बारे में जानकारी दें हाई लेवल मीटिंग के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को यह भी निर्देश दिया है कि वह नैक एक्रीडियेशन की तैयारी पूरी कर ले और उसकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास करें। 


राज्य में हायर एजुकेशन के लिए उच्चतर शिक्षा सर्वे इकाई का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सतीश चंद्र झा होंगे। सर्वे के निदेशक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ रेखा कुमारी होंगी जबकि राज्य नोडल पदाधिकारी उपनिदेशक के सांख्यिकी रामानंद पोद्दार लेखापाल सांख्यिकी पर्यवेक्षक अरुण कुमार सिन्हा और कंप्यूटर ऑपरेटर कुमार राजेश होंगे।