ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / केके पाठक के जाने के बाद क्लास रूम में चैन की नींद सोते...

केके पाठक के जाने के बाद क्लास रूम में चैन की नींद सोते गुरूजी का वीडियो वायरल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा..जांच के बाद होगी कार्रवाई

05-Jul-2024 10:25 PM

By Dhiraj Kumar Singh

PATNA: बिहार के जमुई जिले के एक स्कूल के क्लास रूम में टीचर के बैंच पर सोने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के समय क्लास में बच्चों को छोड़ गुरूजी चैन की नींद सो रहे थे। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। 


वीडियो वायरल होने के बाद क्लास में गुरूजी के सोने का मामला सुर्खियों में बन गया। बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाराजोर की है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


 इधर मामला सामने आने के बाद अब विभाग की ओर से कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। झाझा में तैनात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मयंक प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हें इस वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों को सूचना दे दी गयी है।