ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

स्कूल फीस को लेकर DM ने लिया बड़ा फैसला, प्राइवेट स्कूलों को दिए कड़े निर्देश

स्कूल फीस को लेकर DM ने लिया बड़ा फैसला, प्राइवेट स्कूलों को दिए कड़े निर्देश

16-May-2020 05:13 PM

ARA : कोरोना संकट की महामारी के बीच प्राइवेट स्कूलों में फी को लेकर काफी संशय बना हुआ था. प्राइवेट स्कूलों की ओर से पेरेंट्स के मोबाइल पर मैसेज भेजकर स्कूल फी जमा करने की नोटिस दी जा रही थी. जिसको लेकर काफी शिकायतें सामने आ रही थीं. भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने इसी मामले में एक बड़ा निर्णय लेते हुए कई बड़े निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए हैं.


परिवहन फीस माफ़
भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने सभी स्कूलों को बच्चों की परिवहन फीस माफ़ करने के निर्देश दिए है. डीएम की ओर से कहा गया है कि कोरोना संकाय की रोकथाम को लेकर देश भर में लॉकडाउन को लागू किया गया है. जिसे देखते हुए कई स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाये जा रहे हैं. ऐसे में डीएम में कहा कि बच्चे घर पर रहकर पढाई कर रहे हैं, तो उनका परिवहन फीस नहीं लिया जायेगा. मार्च और अप्रैल महीने की परिवहन फी स्कूल नहीं वसूलेंगे.


स्कूल फीस के लिए दबाव नहीं
भोजपुर डीएम ने स्कूलों की मूल फीस (ट्यूशन फी) को लेकर भी एक बड़ा निर्णय लिया. उन्होंने सभी स्कूलों को यह सख्त निर्देश जारी किया है कि कोई भी स्कूल प्रबंधन पेरेंट्स के ऊपर फी देने का दबाव नहीं बनाएंगे. भोजपुर जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों को इन निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. 


जेडीयू नेता प्रिंस बजरंगी ने मुख्यमंत्री से की थी अपील
जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव सह सासाराम विधानसभा प्रभारी प्रिंस बजरंगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक में स्कूल फीस के मुद्दे को उठाने का काम किया था. भोजपुर के युवा नेता प्रिंस बजरंगी की ओर से स्कूलों के परिवहन शुक्ल पर रोक लगाने की अपील की गई थी. इसके अलावा भारी वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसानों के फसलों की क्षति के मामले को भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने उठाया और किसनों को अनुदान देने की अपील की.