ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Home / news / स्कूल ड्रेस को लेकर के के पाठक का बड़ा आदेश, अब से बदल...

स्कूल ड्रेस को लेकर के के पाठक का बड़ा आदेश, अब से बदल जाएगा नियम

25-Apr-2024 10:14 AM

By First Bihar

PATNA : के के पाठक और शिक्षा विभाग के तरफ से अब एक और नया आदेश जारी किया गया है। यह आदेश वैसे तो टीचरों से जुड़ा हुआ नहीं है लेकिन इसके बाबजूद किसी न किसी तरीके से इस आदेश पर उन्हें नजर जमानी होगी। अब पाठक ने सरकारी स्कूलों में नियम बदल दिया है। अब एक खास काम के लिए बच्चों को पैसे नहीं मिलेंगे।


दरअसल, वर्तमान में सूबे के सभी सरकारी स्कूलों में एक से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल ड्रेस के लिए खाते में पैसे मिलते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब स्कूली बच्चों को सीधे सिली-सिलाई पोशाक दी जाएगी।सत्र 2024-25 के लिए शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।इससे पहले ड्रेस के पैसे बच्चों के अभिवावक के खाते में डाला जाता था। 


जानकारी के अनुसार विभाग की  ओर से जेम्स पोर्टल पर सबमिशन व टेक्निकल बिड की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही विभाग की ओर से वित्तीय बिड खोलकर एजेंसी तय की जाएगी। इसके बाद ही मानक के अनुसार पोशाक उपलब्ध कराने को एंजेंसियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। विभाग की ओर से पहले कक्षा एक से 12वीं के विद्यार्थियों को 600 से 1500 रुपये वर्ष में दिए जाते थे। शिक्षा विभाग की समीक्षा में पाया गया कि पोशाक के लिए दी जाने वाली राशि अभिभावक किसी अन्य मद में खर्च कर दे रहे हैं। इसके बाद अब यह आदेश जारी किया गया है। 


शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) के साथ ऑनलाइन बैठक की गई। जिसमें पदाधिकारियों को सभी विद्यार्थियों को पोशाक मिलना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पोशाक वितरण के लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था तैयार करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। शिक्षा विभाग ठंड के मौसम में विद्यालय की पोशाक के साथ स्वेटर व गर्म टोपी भी उपलब्ध कराएगा। इसके अतिरिक्त दो जोड़ी मोजा तथा एक जोड़ी जूते भी दिए जाएंगे। सरकार ने विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग एक करोड़ 61 लाख विद्यार्थियों को यह सामग्री उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों के लिए उनकी माप के अनुसार पोशाक मिलेगा।