समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
11-Apr-2024 11:44 AM
By First Bihar
DESK : एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंचकर सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना स्थित जीएल पब्लिक स्कूल ईद के दिन भी खुली हुई थी। ईद की छुट्टी नहीं होने के कारण सुबह स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी ओवरटेक के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों का कहना था कि बस ड्राइवर नशे में धुत था और बस को काफी तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान ड्राइवर ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 6 बच्चों को मृत घोषित कर दिया है जबकि अन्य घायल बच्चों का इलाज जारी है। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने ईद के दिन स्कूल खोलने पर सवाल उठाए हैं और इसके लिए स्कूल प्रबंधन को दोषी बताया है।