ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

स्कूल बैग में छिपकर बैठा था कोबरा, बाल-बाल बची बच्चे की जान

स्कूल बैग में छिपकर बैठा था कोबरा, बाल-बाल बची बच्चे की जान

22-Aug-2024 03:36 PM

By First Bihar

DESK: बरसात के मौसम में कब कहां कोबरा और अजगर से मुलाकात हो जाए कहा नहीं जा सकता है। कभी यह  वॉशिंग मशीन में घुस जाता है तो कभी दीवान पलंग में जाकर बैठ जाता है। इस बार जहरीला कोबरा बच्चे के स्कूल बैग में जाकर बैठ गया। मध्य प्रदेश के बैतूल का यह मामला है। जहां बच्चे के स्कूल बैग में कोबरा के मिलने से अफरा-तफरी मच गयी। इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद जहरीले कोबरा को पकड़ा गया और जंगल में छोड़ा गया। 


बताया जाता है कि बैतूल के ग्राम भारत भारती आवासीय विद्यालय परिसर में परिवार के साथ रहने वाले छात्र के बैग में किताबों के बीच 5 फीट लंबा कोबरा सांप जाकर छिप गया। इस बात की भनक तक किसी को नहीं हुई। जब किताब निकालने के लिए छात्र ने बैग की चेन खोली और अंदर हाथ घुसाना चाहा तो इससे पहले उसकी नजर कोबरा पर पड़ गई जिसके बाद छात्र कोबरा को देखकर चिल्लाने लगा। जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया तब जाकर कोबरा को स्कूल बैग से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। 


बरसात के मौसम में जहरीले सांप घर में आकर छिप जाते हैं जिसकी भनक तक नहीं लगती है और लोग सर्प दंश के शिकार हो जाते हैं। पिछले दिनों हमने दिखाया था कि कैसे एक कोबरा वॉशिग मशीन में छिपकर बैठा था। आज जो बताने जा रहे हैं वो भी हैरान करने वाली है। दरअसल घर में बिछाये गये पलंग के अंदर बने बॉक्स में एक विशालकाय अजगर बैठा हुआ था। जब घर के सदस्य बॉक्स के अंदर से कुछ सामान निकालने के लिए उसे खोले तो सामने विशालकार अजगर को देखकर घबरा गये। 8 फीट लंबे अजगर को कुंडली मारकर बैठा देख घरवालों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर आई टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। 


मध्य प्रदेश के खरगोन जिला से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित बड़वाह वन रेंज कारियामल स्थित एक घर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पलंग के अंदर बड़े अजगर को बैठा लोगों ने दिखा। पलंग में अजगर होने की बात आग की तरह फैल गयी जिसके बाद देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दिये जाने के बाद अजगर को पकड़ टीम उसे अपने साथ ले गयी। 


सोसायटी फॉर एनिमल एंड वेलफेयर के सदस्यों ने 8 फीट लंबे मादा अजगर(इंडियन रॉक पाइथॉन) का रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने वापस अजगर को जंगल में छोड़ दिया। वही मध्य प्रदेश के बैतूल में भी स्कूल बैग से कोबरा मिलने के बाद उसे पकड़ लिया गया। बता दें कि बरसात के मौसम में आए दिन जहरीले सांप और अजगर निकलता रहता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत हैं।