वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित
11-Mar-2020 08:23 PM
DESK: पहले यस बैंक ने अपने ग्राहकों को बहुत बड़ा झटका दिया अब होली के दिन देश की सबसे बड़ी बैंक SBI ने भी अपने ग्राहकों के साथ बेवफाई की है. जी हाँ आप सही सुन रहे है बैंक ने एक बार फिर फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर पर कैंची चला दी है. ब्याज दर में जो कटौती की गई है, वह 10 मार्च से ग्राहकों के डिपॉजिट पर लागू हो गया है.दरअसल, महीनेभर के भीतर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दर फिर घटा दी है. बैंक ने 45 दिनों तक की अवधि वाली शॉर्ट टर्म एफडी पर ब्याज में आधी फीसदी यानी 0.50% की कटौती कर दी है.
साथ ही साथ SBI ने 5 नए बदलाव भी किये है क्या है ये पांच नए बदलाव आइये जानते है...
1. SBI के नए बदलाव के तहत सेविंग अकाउंट होल्डर्स को मिनिमम बैलेंस चार्ज नहीं देना पड़ेगा. अब बैंक के ग्राहक अपने अकाउंट में अपने हिसाब से बैलेंस रख सकेंगे. बैंक की ओर से इस पर किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा.अगर आपने इसे मेंटेन नहीं किया तो बैंक की ओर से 5 रुपये से 15 रुपये तक की पेनाल्टी ली जाती है.
2. SBI ने सभी सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज के दर को घटाकर अब 3 फीसदी कर दिया है. अब तक ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये से कम रखने पर सालाना 3.25 फीसदी का ब्याज मिलता था. जबकि 1 लाख रुपये से ज्यादा रखने पर सिर्फ 3 फीसदी ब्याज मिलता था.
3. इसके अलावा एसबीआई ने SMS पर लगने वाला चार्ज भी हटा दिया है.अकाउंट से पैसे कटने या पैसे जमा करने पर SBI के ग्राहकों को जो SMS आते हैं, बैंक उस पर हर तिमाही में शुल्क वसूलता था. लेकिन अब ग्राहकों को ये चार्ज नहीं देना होगा.
4. एसबीआई ने अलग-अलग मैच्योरिटी अवधि के लिए रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट यानि 2 करोड़ रुपये से कम पर ब्याज दरों में 0.50 फीसदी तक की कटौती की है. सात दिन से 45 दिन में मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर अब 4 फीसदी होगी, जो पहले 4.50 फीसदी थी. व
5 . इसके अलावा SBI ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड लेंडिंग रेट MCLR में कटौती की है. इसके कम होने से नए पर्सनल-होम या अन्य तरह के लोन सस्ते हो जाएंगे. बता दें कि एसबीआई ने एक साल की एमसीएलआर 0.10 फीसदी घटाकर 7.75 फीसदी कर दी है, जो पहले 7.85 फीसदी थी.