BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
01-Oct-2023 04:19 PM
By First Bihar
PURNEA: "स्वच्छता के लिए श्रमदान" कार्यक्रम के तहत रविवार को 10 बजे सुबह से 11 बजे तक महापौर विभा कुमारी की अगुवाई में पूर्णिया नगर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। जिसमें नगर निगम के अधिकारियों, कर्मियों, वार्ड पार्षद, समाजसेवी सहित कई स्थानीय लोग शामिल हुए। पूर्णिया जंक्शन, सौरा नदी सिटी घाट सहित कई जगहों पर इन लोगों द्वारा साफ-सफाई किया गया। सभी ने झाड़ू लगाने के साथ-साथ पूर्णिया जंक्शन, नदी किनारे सहित यत्र-तत्र फैले प्लास्टिक एवं कचरों की सफाई की।
इस संबंध में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पूर्व आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें नगर निगम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे तो नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है लेकिन आज सबों द्वारा मिलकर विशेष सफाई अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता से स्वस्थ वातावरण एवं स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है। जब आप स्वच्छ रहेंगे और पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे तो आपके बीमार पड़ने की संभावना भी कम होगी। स्वच्छता एक ऐसा महत्वपूर्ण अभियान है जो स्वयं, समाज और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। स्वच्छता को सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए। हमें व्यक्तिगत व आसपास भी सफाई अवश्य रखनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
उप नगर आयुक्त दीनानाथ जी ने कहा कि स्वच्छता को अपने आचरण में इस तरह अपना लीजिए कि वह आपकी आदत बन जाए। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ही आवश्यक है।
वहीं जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि साफ-सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमारे जीवन की प्राथमिकता भी है। स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। सफाई अभियान में मुख्य रूप से उप नगर आयुक्त दीनानाथ, सिटी मैनेजर शेखर प्रसाद, जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव, जदयू महानगर अध्यक्ष प्रसाद महतो, वार्ड पार्षद नवल जायसवाल, स्वपन घोष, मो0 गुलाब हुसैन, अंजनी साह, अभिजीत कुमार, मो0 सिताब, पूनम देवी, ममता सिंह, आशा महतो, अमित कुमार सोनी, पूजा कुमारी, सुनिता मांझी, अनिल उरांव, पार्षद प्रतिनिधि आशीष पोद्दार, रहीम अंसारी, शंकर यादव, मनोज साह सहित कई लोग शामिल हुए।