हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Sep-2021 07:23 PM
By SAURABH
SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना बैरगनिया नगर के वार्ड संख्या 21 की है। बताया जाता है कि विरती टोला में शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने के दौरान टंकी के पानी में डूबने और दम घुटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
बताया जाता है कि पप्पू झा के निर्माणाधीन मकान में शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने का काम चल रहा था। इस दौरान तीन राजमिस्त्री और मजदूर की टंकी में सेंट्रिंग खोलने के लिए घुसे थे। तभी दम घुटने से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में राहुल,बंटी राय और राजेश कुमार को सीएचसी ले जाया गया।
जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राहुल और बंटी की मौत हो गयी। जबकि राजेश का इलाज जारी है। उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।