ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Home / news / सता रही गर्मी..? इस दिन बिहार में दस्तक देगा मानसून : होगी झमाझम...

सता रही गर्मी..? इस दिन बिहार में दस्तक देगा मानसून : होगी झमाझम बारिश

22-May-2024 06:59 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में इस बार मानसून की बरसात रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वर्ष 2019 से लेकर 2021 के दौरान प्रदेश में बारिश की स्थिति सामान्य से लगभग 30 फीसद अधिक रही है। वहीं, 2022 और 2023 में प्रदेश में वर्षा के अनुपात में कमी आई थी। इन दो वर्षों में प्रदेश में सामान्य से 23 फीसद कम बारिश हुई थी। वहीं, इस साल दो वर्षों बाद सामान्य से अधिक वर्षा के आसार है। इससे खेती-किसानी को लाभ मिलने के साथ भूमिगत जलस्तर में वृद्धि होगी।


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान ला-नीना का प्रभाव रहने और मानसून का समय से पूर्व आने को लेकर प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मानसून पूर्णिया के रास्ते अपने नियत तिथि 13 जून को प्रवेश की थी। फिलहाल मानसून दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 मई को अंडमान निकोबार द्वीप में पहुंच गया है। धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ते हुए केरल समय से पहुंचेगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में मानसून 13-18 जून के आसपास आएगा।


मानसून में वर्षा को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर बताया गया है कि इस वर्ष सामान्य से 61 फीसद अधिक वर्षा की संभावना है। मानसून अवधि में 96-104 फीसद वर्षा सामान्य मानी जाती है। प्रदेश में 992.2 मिमी वर्षा होने के आसार है। बीते 10 वर्षों में प्रदेश में की स्थिति पर प्रभात रंजन की रिपोर्ट।


उधर,  जब तक मानसून का प्रवेश नहीं होता है और तेज बारिश नहीं होती है, तब तक बिहार में गर्मी और हीव वेव की स्थिति बनी रहेगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पछुआ हवा का प्रवाह अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा। गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, कैमूर रोहतास, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल और गया समेत 12 जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजधानी पटना में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि बुधवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।