ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Weather: अगले 3 दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम? किन जिलों में बारिश और कहां उमस भरी गर्मी? जानिए..

Bihar Weather: बिहार में अगले 3 दिन तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा, 14-15 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जुलाई से मानसून दिखाएगा अपना असली रूप।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मौसम इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3 दिनों (14-16 जुलाई) के लिए अब ताजा अपडेट जारी किया है। मानसून वर्तमान में सुस्त है, जिसके कारण उमस भरी गर्मी लोगों को खूब परेशान कर रही है। हालांकि, अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना है और तापमान में कुछ राहत भी मिल सकती है।


अगले 3 दिनों का मौसम

14 जुलाई (सोमवार): बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है लेकिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उमस भरी गर्मी भी बनी रहेगी।


15 जुलाई (मंगलवार): जमुई और नवादा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मेघगर्जन और 30-40 किमी/घंटा की हवाओं का भी अलर्ट है। कोसी और सीमांचल क्षेत्रों में मौसम नरम रह सकता है लेकिन अन्य जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।


16 जुलाई (बुधवार): मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। जिससे कोसी, सीमांचल और दक्षिण बिहार के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।


IMD के अनुसार अगले 3 दिनों में बिहार के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, वर्तमान में यह 35-37 डिग्री के बीच है। न्यूनतम तापमान अगले 5 दिनों तक स्थिर रहेगा, करीब 27-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास। पूर्वी दिशा से हवाएं 5-12 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। उमस का स्तर 50-70% तक बना रहेगा, जिससे गर्मी का एहसास भी होता रहेगा।


शनिवार को मोतिहारी में सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बक्सर, भोजपुर, सारण, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर और पटना जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर ही रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है।