ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / अतिक्रमण हटाने गई थी पुलिस, महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को दांत से काटकर किया...

अतिक्रमण हटाने गई थी पुलिस, महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को दांत से काटकर किया जख्मी

26-Oct-2019 07:05 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी. लेकिन इस दौरान महिलाएं विरोध करने लगी. पहले महिलाओं ने पुलिस के साथ मारपीट की फिर दांत से काटकर कई पुलिसकर्मियों को जख्मी कर दिया. घटना रोहतास जिले के डिहरी के नीलकोठी की है.

पुलिस ने जख्मी महिलाओं को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. डेहरी के नीलकुठी मोहल्ले के अजय कुमार पांडे पर सड़क को अतिक्रमण कर सीढ़ी बनाने का आरोप लगाया गया था. 

विनय चंचल नामक एक शख्स ने साल 2015 में ही एक परिवाद पत्र दाखिल किया था. उसी के बाद आज नगर परिषद की टीम जब अतिक्रमण हटाने गई तो घर की महिलाओं ने टीम पर हमला कर दिया. बाद में पुलिस ने हमला करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया और सीढ़ियों को भी तोड़ा. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों पर हमला के मामले में डिहरी थाना में एक केस दर्ज किया गया है.