ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / सासाराम में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, घर...

सासाराम में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, घर में मचा कोहराम

18-Aug-2021 03:28 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है जहां नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना काराकाट थाना क्षेत्र के अमरथा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, कांव नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई. मृतकों में शशि कुमार सिंह की 4 साल की बेटी महिमा कुमारी और अमरथा गांव की ही रहने वाली 5 साल की ममता कुमारी है. 


बताया जा रहा है कि कांव नदी के किनारे खेलने के दौरान दोनों नदी के गहरे पानी में चली गई और डूब गई. लोगों ने जब दोनों को बाहर निकाला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. एक साथ दो बच्चियों की मौत से अमरथा गांव में मातम फैल गया है. 


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाई है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.