हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Jan-2022 10:03 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: कोरोना से मौत की खबर सासाराम से आई है। जहां सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले दिनों की तुलना कुछ कम है। सरकारी आंकड़ों की यदि बात की जाए तो पिछले चौबीस घंटे में बिहार में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। आज बिहार में 3475 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं वही पटना में 745 नए केसेज मिले हैं। वही मौत का आंकड़ा भी कम हो गया है। कोरोना से मौत की खबर सासाराम से आई है। जहां सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
बताया जाता है कि 68 वर्षीय रामबचन सिंह लकवा ग्रस्त थे। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के संक्रमण में आने से वे ज्यादा बीमार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद सासाराम के आइसोलेशन वार्ड में उनका इलाज चल रहा था।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि सेहत बिगड़ने के बाद मरीज के परिजनों को बताया गया था कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाए लेकिन मरीज के परिजनों ने इनकार कर दिया और आज इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित रामबचन सिंह की मौत हो गई।