बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ
17-Sep-2022 06:00 PM
PATNA: बिहार में वैसे तो 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कोई शराब तस्करी करते पकड़ा जा रहा है कोई शराब पीने के जुर्म में। इस बार दरभंगा से पटना आकर शराब की तस्करी करते एक सरपंच को पुलिस ने पकड़ा है। शराब तस्करी मामले में दरभंगा के सरपंच संघ के सचिव समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पटना के 90 फीट इलाके में पत्रकार नगर थाना पुलिस की गश्ती टीम को देख सरपंच और उसका साथी भागने लगे। दोनों कार पर सवार थे और कार काफी तेज गति में थी। पुलिस को शक हुआ कि कहीं ना कहीं दाल में काला है। फिर क्या था पटना बाइपास पर आगे सरपंच की कार और पीछे पुलिस की वैन पीछा कर रही थी।
आखिरकार पत्रकार नगर थाना पुलिस ने खदेड़कर दरभंगा के सरपंच और उसके एक साथी को धड़ दबोचा और कार को जब्त किया गया। जिसके बाद दोनों की निशानदेही पर कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क इलाके में छापेमारी की गयी। तो एक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। 70 पीस 90 एमएल का विदेशी शराब और 9 पीस 750 एमएल का अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।
शराब जब्त होने के बाद दोनों शराब तस्करों को कंकड़बाग थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान दरभंगा कुशेश्वर स्थान के सरपंच दयानंद प्रसाद और अमित कुमार के रूप में हुई है। जिस गाड़ी से दोनों जा रहे थे उस पर सचिव सरपंच संघ, कुश्वेश्वर स्थान का बोर्ड लगा हुआ था। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। शराब का हिसाब-किताब लिखा एक डायरी भी पुलिस ने बरामद किया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।